एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Punjab MC Election 2026: भाईरूपा, मालुका और कोटशामीर में अकाली दल मजबूत, AAP उम्मीद से पीछे

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 29 May 2026 12:40 PM IST

पंजाब नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के बीच बठिंडा के ग्रामीण इलाकों में शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन मजबूत दिखाई दे रहा है। भाईरूपा, मालुका, कोटशामीर और लहरा मोहब्बत समेत कई क्षेत्रों में अकाली दल के उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है और कई सीटों पर जीत भी दर्ज की है। इन इलाकों में आजाद उम्मीदवारों का प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा है। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजेता बने हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया। वहीं, आम आदमी पार्टी को अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि पार्टी ने कुछ सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन नेताओं को जिस बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसा परिणाम फिलहाल नजर नहीं आ रहा। मतगणना जारी है और आने वाले घंटों में कई अन्य सीटों के नतीजे भी सामने आने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें