फिरोजपुर में नगर कौंसिल के चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन है। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भरने के लिए जिला प्रशासन दफ्तर में धक्का मुक्की होते देखे गए हैं। क्योंकि दरवाजा बंद कर दिया गया है। यहां पर प्रत्याशियों की बहुत भीड़ लगी हुई है। नाम पानी का इंतजाम है और ना ही पंखों का इंतजाम किया गया है।उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र लेकर अधिकारी के दफ्तर के बाहर खड़े हुए हैं। फिरोजपुर के पूर्व विधायक व अकाली दल के सीनियर नेता सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि नामांकन पत्र भरने वाली जगह पर जिला प्रशासन ने उम्मीदवारों के लिए ना तो कोई पानी का इंतजाम किया और ना ही पंखे लगाए हैं। प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरने के लिए लंबी-लंबी कतारों में गर्मी में खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशीको भी कतार में खड़े हैं और समय कम है। बार-बार गेट बंद किया जा रहा है।