फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट की बस्ती कश्मीर सिंह वाली में पिछले छह माह से सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी जमा था। सड़क पर कीचड़ होने से स्कूली बच्चों व लोगों को गुजरने से परेशानी होती थी। इस संबंधी अमर उजाला अखबार में खबर प्रकाशित हुई और डिजिटल पर वीडियो चलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है।