एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पठानकोट के बूथ नंबर 2 में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 02:10 PM IST

पठानकोट के आनंदपुर रडा स्थित पोलिंग बूथ नंबर 2 पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में हुई झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत करवा पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दे वापिस भेज दिया। पोलिंग बूथ में माहौल तनावपूर्ण होने के पीछे का कारण एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके परिवार सदस्य के पोलिंग स्टेशन में साथ जाना बना। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ गाली गलौज भी करने लगे। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक व्यक्ति अकेला ही वोट डालने जा सकता है और कांग्रेस अन्य लोगों को साथ भेज मतदान हेरफेर करवाने की कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सिर्फ एक बुजुर्ग महिला जिससे चलना भी मुश्किल हो रहा था उसका एक परिवार सदस्य मतदान करने के लिए गया है और उसी बात को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आधार बना उनके वर्करों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया है। इस झड़प की वजह से लोगों में अफरा तफरी मच जाने से कुछ समय के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ। जबकि भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिस भी पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं भीषण गर्मी के बीच पानी तक का जिला प्रशासन की तरफ से प्रबंध नहीं किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें