शिरोमणि अकाली दल हल्का मोगा के हल्का इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में रविवार को मोगा स्थित सन्नी टावर में एससी विंग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हल्का मोगा के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से एससी विंग के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सर्कलों के प्रधान नियुक्त किए गए तथा प्रत्येक क्षेत्र में पांच-पांच सदस्यों की समितियों का गठन किया गया। इस अवसर पर संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि एससी विंग को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया जा रहा है, ताकि गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित की जा सके और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए कार्य करती रही है तथा प्रदेश के विकास और तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। इसी आधार पर पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा