एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रशासक बनने की मंजूरी पर अंबेडकरनगर के प्रधानों में खुशी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

Bhupendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 02:39 PM IST

अंबेडकरनगर में जलालपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानों ने कहा कि 20 मई को लखनऊ के ईको गार्डेन में आयोजित महापंचायत में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की मांग उठाई गई थी। शासन से मंजूरी मिलते ही प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई। जलालपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष लल्लू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव में देरी को देखते हुए ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी देकर गांवों के विकास कार्यों को गति देने का रास्ता साफ किया है। उन्होंने कहा कि अब ग्राम सभाओं में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष दीपचंद ने बताया कि प्रशासक बनने के बाद ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और गांव स्तर की समस्याओं का समाधान आसान होगा। प्रधानों ने इसे ग्रामीण विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया। इस दौरान रामजीत केसरी, अनिल केसरी, डॉ. राजित राम, पिंटू शर्मा, सुमित सिंह, रणधीर यादव, सुरेश चौहान, रणविजय सहित कई प्रधान एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें