एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अमेठी में पट्टा तो मिला, लेकिन, छह साल से कब्जा नहीं मिला, समाधान दिवस में शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी

Bhupendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 04:48 PM IST

अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसील परिसर फरियादियों की भीड़ से भरा रहा। भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और सार्वजनिक रास्तों से जुड़े मामलों ने अफसरों को घेर लिया। जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे अधिकतर मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में हो, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसील का चक्कर न लगाना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें