अपने पिता मोहम्मद शमीम की चौथी वरसी बुधवार को मनाने के बाद दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाते समय सुहेल लापता हो गया है। जिसका शव बृहस्पतिवार को दोपहर में लगभग 2:45 बजे एसडीआरएफ की टीम की तलाशी के दौरान महरीपुर के केवटहिया के पास मिला। थाना अलीगंज जिला आंबेडकर नगर की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।