लखीमपुर खीरी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार वृद्धि हुई है। चार बार में पेट्रोल करीब आठ रुपये और डीजल नौ रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। मैगलगंज में बुधवार को पेट्रोल 102.06 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर बिका। ईंधन के दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हुई है। इससे खाद्य, इलेक्ट्रॉनिक और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक अब केवल जरूरत भर की खरीदारी कर रहे हैं।