लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में सर्दी, खांसी, बुखार और उल्टी जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लगभग 40 से 50 मरीज आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 70 से 80 तक पहुंच गई है। बच्चों और बुजुर्गों में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है।