मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों से स्टंट करने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्टंट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चार वाहन सीज़ करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।