मेरठ के शास्त्रीनगर में सेटबैक विवाद को लेकर महिलाओं और व्यापारियों का विरोध लगातार जारी है। धरनास्थल पर महिलाओं ने शिवलिंग का श्रृंगार कर रुद्राभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ किया तथा मकान और दुकानों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके बाद महिलाओं ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया और सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। महिलाओं का कहना है कि पिछले 40 वर्षों में कभी सेटबैक को लेकर नोटिस नहीं दिया गया, जबकि वे नियमित रूप से गृहकर और अन्य करों का भुगतान करती रही हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।