रायबरेली। ईद उल अजहा के अवसर पर जिले भर की ईदगाहों पर सुबह की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ईदगाहों के आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में त्योहार को लेकर विशेष रौनक दिखाई दी। लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए विशेष दुआएं मांगीं। त्योहार के मद्देनजर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।