राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस की बैठक में बिना दस्तावेज अमेरिका में रह रहे प्रवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और समाचार कैमरों के सामने देश की सीमाओं का उल्लंघन करने वाले लोग खतरनाक हैं। ट्रंप ने ऐसे प्रवासियों की तुलना जानवर से कर डाली। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी की जबरदस्त आलोचना हो रही है।
ट्रंप की यह टिप्पणी विदेश और स्थानीय नेताओं के साथ राउंड-टेबल बैठक के दौरान कैलिफोर्निया के तथाकथित कानून को लेकर आई, जो स्थानीय कानून प्रवर्तन और संघीय आप्रवासन अधिकारियों के बीच संचार को सख्त सीमाओं में बांधता है। ट्रंप ने कैलिफोर्निया से व्हाइट हाउस आए रिपब्लिकन सांसदों को कहा कि हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने का प्रयास कर रहे हैं, वह कितने बुरे हैं आप इसका यकीन नहीं करेंगे। ये लोग आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।
यह पहली बार था जब राष्ट्रपति ने
अप्रवासियों के बारे में नस्ली टिप्पणी की हो। उन्होंने निराशा जताई कि वे देश की सीमाओं को सील करने के लिए और अधिक सक्षम नहीं हैं। ट्रंप प्रशासन ऐसे प्रवासियों पर अवैध रूप से देश में रहने के लिए मुकदमा चला रहा है। व्हाइट हाउस में अपने सलाहकारों केक साथ कई निजी बैठकों में भी ट्रंप ने देश के आप्रवासन कानून को लेकर सत्र बुलाया और दुनिया में अमेरिकी अप्रवासी कानून को सबसे कमजोर बताया।
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप के बयान की निंदा की
ट्रंप द्वारा अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को जानवर जैसा बताने के बयान पर कोलाराडो से कांग्रेस सदस्य जेरेड पोलिस ने निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रवासी लोग इंसान हैं, न कि जानवर। ये लोग अपराधी, नशा तस्कर या बलात्कारी भी नहीं, ये सिर्फ इंसान हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर जैरी ब्राउन ने कहा कि ट्रंप प्रवासियों और अपराधों के बारे में कैलिफोर्निया के कानूनों के बारे में सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। ट्रंप को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।