एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पाक ने ‘जर्ब’ मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Apr 2016 03:47 AM IST

सार

  • पाकिस्तानी नौसेना ने जलपोत निरोधी मिसाइल ‘जर्ब’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
  • इसको नौसेना में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
मिसाइल - फोटो : Reuters
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार को तटीय जलपोत निरोधी मिसाइल ‘जर्ब’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण पाकिस्तानी रक्षा तंत्र को मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक के डायरेक्टर जनरल पब्लिक रिलेशन्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जर्ब मिसाइल को तटीय इलाके से दागा गया, जिसने अरब सागर में अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।

पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद जकाउल्ला ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण पाकिस्तानी नौसेना की निरंतर अपनी क्षमता को बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण पाक नौसेना की तैयारी का प्रमाण है।
विज्ञापन


पाक नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल जकर महमूद अब्बासी ने कहा कि इसको नौसेना में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भविष्य में पाकिस्तान के रक्षा तंत्र को मजबूत करेगी। साथ ही एशिया प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करने में योगदान देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें