सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   store room vastu tips

सही जगह पर बना स्टोर रूम खोलता है आपकी तरक्की के द्वार

अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 02 May 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
store room vastu tips
vastu
विज्ञापन

घर में सही जगह पर स्टोर रूम नहीं हो तो अनेक परेशानियां पैदा हो सकती हैं। घर में स्टोर रूम बनाने का प्रयोजन है,भविष्य में काम आने वाली वस्तुओं का संग्रह करना। यह सामान यदि घर में सही जगह नहीं रखा हुआ है तो परेशानी का कारण बन सकता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि यदि घर में बेकार सामान कहीं पड़ा है, तो उसकी छटाई करें। यदि वह काम का है तो उसे सही स्थान दें। यदि वह काम का नहीं है और रखा भी हुआ है तो यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को कमजोर करता है। कभी-कभी काम आने वाला सामान यदि गलत जगह रखा हुआ है तो यह आपके संबंधों से लेकर स्वास्थ्य एवं धन प्राप्ति जैसे जरूरी आयामों को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे अलग-अलग दिशाओं में बना हुआ स्टोर अलग-अलग प्रभाव देता है।

Trending Videos

 उत्तर दिशा में स्टोर रूम

धन और अवसर के दिशा क्षेत्र में स्टोर को नहीं होना चाहिए,क्यों कि यहाँ भारी-भरकम एवं विभिन्न प्रकार के आकार और अनेक प्रकार के मैटीरियल से बनी हुई चीजें रखी जाती हैं।इसलिए,इस दिशा में स्टोर का होना परिवार के सदस्यों के करियर के विकास और धन के आगमन को बाधित कर सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्व दिशा में स्टोर रूम

वास्तु में इस स्थान को हल्का और खुला रखने की सलाह दी गई है,अतः प्रज्ञा और मानसिक स्पष्टता के दिशा क्षेत्र में फालतू सामान को नहीं रखना चाहिए।इस दिशा में बना स्टोर नकारात्मक चिंतन,दुविधा और अनिश्चय का कारण बनता है।यहाँ बना हुआ स्टोर रूम यहाँ रहने वालों के व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डाल सकता है,इसलिए इस दिशा में स्टोर नहीं होना चाहिए।
 
विज्ञापन

पूर्व दिशा में स्टोर रूम

इस दिशा क्षेत्र में स्टोर रूम या बेकार का सामान रखने से बचें क्यों कि यह हमारी सोच में, कार्यों में नकारात्मकता का कारण बनता है। घर के लोगों में उनकी सोच और स्वास्थ्य को विपरीत तौर पर प्रभावित करता है।इस दिशा में बना स्टोर यहाँ रहने वालों के सामाजिक जुड़ाव को अवरुद्ध करता हैं।ये लोग अपने बेहतरीन प्रयासों के बाद भी सामाजिक रिश्तों का विकास नहीं कर पाते हैं।

दक्षिण-पूर्व

इस दिशा का संबंध धन के आने और खर्च करने से हैं।इस दिशा में बना स्टोर धन के आगमन को कम क्र सकता है। यहाँ रहने वाले लोग अक्सर धन बचाने की एवं जरुरत के खर्चों में भी कमी करने की कोशिश करते रहते हैं अतः यहाँ स्टोर का निर्माण करवाने से बचना चाहिए।

दक्षिण दिशा

वास्तु में दक्षिण से पश्चिम दिशा तक को भारी रखने की सलाह दी गई है इसलिए दक्षिण दिशा में स्टोर बनाना शुभ माना गया है। इस दिशा में बना स्टोर शक्ति,आत्म विश्वास और सुरक्षा का अहसास देता है। इसके अलावा इस दिशा का स्टोर मन को राहत प्रदान करने के साथ-साथ अनचाहे डर से मुक्ति देने में मदद करता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा

यह स्थान भी आपके स्टोर रूम के लिए सही है।यहां इसके होने से घर के लोगों में तनाव को कम करना और लाभ देने का काम करता है। संबंधों के जोन दक्षिण-पश्चिम में बने स्टोर में मूल्यवान और कमाई गई चीजों को यहाँ रखना फलदाई है।

पश्चिम दिशा

पश्चिम दिशा भी स्टोर के लिए बढ़िया विकल्प है। इस दिशा का स्टोर परिवार के सदस्यों के लिए लाभ का कारण बन सकता है। यहाँ बना स्टोर बच्चों में संस्कार का मुख्य आधार बनता है एवं अपने करियर के प्रति जागरूक रहने में सहायक बनता है। यहाँ लोहे की अलमारी या तिजोरी जैसे महत्पूर्ण चीजें रखी जा सकती है।

उत्तर-पश्चिम दिशा

सहयोग की यह दिशा स्टोर के लिए बहुत अच्छी मानी गई है।इस जोन में स्टोर होने से यहां किसी भी प्रकार का सामान उसमें रखा जा सकता है।वायव्य कोण में बना स्टोर जीवन में आर्थिक और सामाजिक तौर पर मदद करने वालों को आगे लाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed