{"_id":"6a12a249d3ca79bda409569e","slug":"google-challenges-ios-continuity-how-android-17-s-handoff-feature-work-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Android 17: एपल को टक्कर देने आ रहा एंड्रॉयड का Continue On फीचर, अब फोन का अधूरा काम टैबलेट पर भी होगा पूरा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Android 17: एपल को टक्कर देने आ रहा एंड्रॉयड का Continue On फीचर, अब फोन का अधूरा काम टैबलेट पर भी होगा पूरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 24 May 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Android 17 Continue On feature: गूगल जल्द एंड्रॉयड 17 में नया Continue On फीचर ला सकता है। ये बिल्कुल एपल के Continuity और Handoff जैसा प्रीमियम एक्सपीरियंस देगा। यानी अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर शुरू किए गए किसी भी अधूरे काम या डॉक्यूमेंट को बिना किसी रुकावट के सीधे अपने टैबलेट या दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस पर वहीं से आगे जारी रख सकेंगे।
एंड्रॉयड 17 Continue On फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Google Android 17 updates: गूगल अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा और बेहद काम का फीचर लेकर आने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि एंड्रॉयड 17 अपडेट के साथ कंपनी नया कंटिन्यू ऑन फीचर पेश कर सकती है, जो एपल के कंटिन्यू फीचर जैसा अनुभव देगा। इसकी मदद से अब एंड्रॉयड यूजर्स भी अपने मोबाइल, टैबलेट और दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस के बीच बिना रुकावट काम जारी रख पाएंगे। यानी अब एक डिवाइस पर शुरू किया गया काम दूसरे डिवाइस पर वहीं से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
Android 17 का Continue On फीचर क्या है?
कंटिन्यू ऑन एक क्रॉस-डिवाइस फीचर है, जिसे एंड्रॉयड इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस फीचर का मकसद यूजर्स को अलग-अलग डिवाइस के बीच आसान ट्रांजिशन देना है। जैसे मान लीजिए आपने अपने फोन पर कोई डॉक्यूमेंट एडिट करना शुरू किया है, तो उसी काम को आप अपने टैबलेट पर तुरंत जारी रख सकेंगे। इसके लिए दोबारा एप खोलने या फाइल खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे काम करेगा Continue On फीचर ?
गूगल का कहना है यह फीचर उसी गूगल अकाउंट से जुड़े डिवाइस में ही काम करेगा। जैसे ही यूजर डिवाइस बदलता है, उसका काम ऑटोमैटिक दूसरे डिवाइस पर सेव हो जाएगा। गूगल के अनुसार यह फीचर उसी गूगल अकाउंट से जुड़े डिवाइस पर काम करेगा। जैसे ही यूजर डिवाइस बदलता है, उसका काम ऑटोमैटिक दूसरे डिवाइस पर दिखाई देने लगेगा। शुरुआती फोकस मोबाइल-टू-टैबलेट ट्रांजिशन पर रहेगा। जैसे फोन पर गूगल डॉक्स में एडिटिंग शुरू की, टैबलेट खोलेगा वहीं डॉक्यूमेंट तुरंत खुल जाएगा। यह पूरा सिस्टम टास्कबार और स्मार्ट हैंडऑफ टेक्नोलॉजी के जरिए काम करेगा।
विज्ञापन
दो कमाल के मोड्स में करेगा काम
इस फीचर का सबसे पहला और मुख्य फोकस स्मार्टफोन से टैबलेट (Mobile-to-Tablet Transition) के बीच के फासले को मिटाना है। जैसे मान लीजिए आप मेट्रो में सफर करते हुए अपने फोन पर गूगल डॉक्स में कोई फाइल एडिट कर रहे हैं। घर पहुंचते ही जैसे ही आप अपने टैबलेट को ऑन करेंगे, यह नया हैंडऑफ सिस्टम आपको टैबलेट के टास्कबार (Taskbar) के जरिए तुरंत वह फाइल वहीं से एडिट करने की सुविधा दे देगा। गूगल का मानना है कि यह हर परिस्थितयों में काम कर सकता है।
मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव
आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन के साथ टैबलेट, लैपटॉप और दूसरे डिवाइस भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक डिवाइस से दूसरे पर काम शिफ्ट करना हमेशा आसान नहीं होता। कंटीन्यू ऑन फीचर इसी परेशानी को खत्म करने की कोशिश है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है जो ऑफिस वर्क करते हैं, मल्टी-डिवाइस यूज करते हैं, स्टूडेंट या कंटेंट क्रिएटर हैं और या फिर जो लगातार मोबाइल और टैबलेट के बीच स्विच करते रहते हैं।

Trending Videos

- एप-टू-एप हैंडऑफ (App-to-App Handoff): अगर दोनों डिवाइसेज में एक ही एप इंस्टॉल है, तो यह सीधे एक एप से दूसरे एप में डेटा ट्रांसफर कर देगा।
- वेब-बेस्ड हैंडऑफ (Web-Based Handoff): अगर आपके दूसरे डिवाइस (जैसे टैबलेट) पर वह पर्टिकुलर एप इंस्टॉल नहीं है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह फीचर गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर के जरिए उस एप का वेब वर्जन ओपन कर देगा, ताकि आपका काम किसी भी कीमत पर न रुके।