{"_id":"6a1d805ed9f1a1acad088534","slug":"royal-enfield-bullet-650-vs-bsa-goldstar-650-price-specs-features-mileage-details-comparison-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Bullet 650 या BSA Goldstar 650: जानिए कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Bullet 650 या BSA Goldstar 650: जानिए कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Royal Enfield Bullet 650 या BSA Goldstar 650: रॉयल एनफील्ड ने नई Bullet 650 लॉन्च कर भारत के रेट्रो मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब इसका सीधा मुकाबला BSA Goldstar 650 से होगा। दोनों बाइक्स क्लासिक लुक और दमदार इंजन के साथ आती हैं। अगर आप इनमें से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
650सीसी में दोनों बाइक्स हैं दमदार
- फोटो : Royal Enfield/BSA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत में रेट्रो स्टाइल मोटरसाइकिलों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच Royal Enfield ने अपनी नई Bullet 650 को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक प्रतिष्ठित बुलेट विरासत को आगे बढ़ाती है और कंपनी के भरोसेमंद ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
दूसरी ओर, BSA Goldstar 650 अपने क्लासिक ब्रिटिश डिजाइन और दमदार इंजन की वजह से पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। ऐसे में सवाल यह है कि दोनों में से कौन-सी बाइक ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
कीमत में कौन ज्यादा किफायती?
Royal Enfield Bullet 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.65 लाख रुपये रखी गई है। वहीं BSA Goldstar 650 की कीमत 3.34 लाख रुपये से शुरू होकर 3.46 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
कीमत के लिहाज से देखा जाए तो BSA Goldstar 650, Bullet 650 के मुकाबले सस्ती है। ऐसे में बजट को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन सकती है।
डिजाइन में दोनों का अलग अंदाज
Royal Enfield Bullet 650 अपने पारंपरिक बुलेट डिजाइन को बरकरार रखती है। इसमें टीयरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, हाथ से बनाई गई पिनस्ट्राइप्स, क्रोम फिनिश हेडलैंप और क्लासिक स्टाइल फेंडर्स दिए गए हैं। बाइक में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो पुराने और नए जमाने का मिश्रण पेश करता है।
यह भी पढ़ें: मारुति का जलवा बरकरार, टाटा दूसरे नंबर पर; मई 2026 में इन कंपनियों ने बेचीं सबसे ज्यादा कारें
वहीं BSA Goldstar 650 भी रेट्रो डिजाइन थीम पर आधारित है। इसमें गोल हेडलैंप, वायर-स्पोक व्हील्स और विंटेज स्टाइल बॉडीवर्क दिया गया है। हालांकि इसका डिजाइन थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी और साफ-सुथरा नजर आता है।
इंजन और परफॉर्मेंस में कौन आगे?
Royal Enfield Bullet 650 में 648cc का पैरेलल-ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 47 bhp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
दूसरी ओर BSA Goldstar 650 में 652cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 45 bhp की पावर और 55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
अगर पावर की बात करें तो Bullet 650 थोड़ा आगे है, जबकि टॉर्क के मामले में Goldstar 650 बढ़त हासिल करती है।
हार्डवेयर और डायमेंशन में अंतर
Royal Enfield Bullet 650 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और डुअल-चैनल ABS मिलता है। बाइक में 14.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट हाइट 800 मिमी है और वजन 243 किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें: Triumph बाइक खरीदने वालों को झटका! 400 सीरीज की सभी मोटरसाइकिलें हुईं महंगी, जानिए नई कीमतें
वहीं BSA Goldstar 650 में भी टेलीस्कोपिक फोर्क्स, ट्विन शॉक एब्जॉर्बर और डुअल-चैनल ABS मिलता है। हालांकि इसमें 12 लीटर का छोटा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट हाइट 780 मिमी है और इसका वजन 213 किलोग्राम है।
कम सीट हाइट और हल्के वजन की वजह से Goldstar 650 डेली राइड में ज्यादा आसान और आरामदायक महसूस हो सकती है।
कौन-सी बाइक खरीदनी चाहिए?
अगर आप कन्वेंशनल Royal Enfield एक्सपीरियंस, ट्विन-सिलेंडर इंजन और Bullet ब्रांड की ख्वाहिश रखते हैं, तो Bullet 650 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप हल्की, बुलेट से थोड़ी सस्ती और क्लासिक ब्रिटिश स्टाइल वाली बाइक चाहते हैं, तो BSA Goldstar 650 पर बेशक विचार कर सकते हैं।
दोनों मोटरसाइकिलें अपने-अपने अंदाज में खास हैं और आखिरी फैसला आपकी पसंद, बजट और राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करता है।

Trending Videos