{"_id":"69fa0b9d71d034ab80052186","slug":"big-boost-for-patna-traffic-police-two-ambulances-added-immediate-help-to-be-available-in-emergencies-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस को बड़ा तोहफा, दो एंबुलेंस मिली, आपात स्थिति में तुरंत मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस को बड़ा तोहफा, दो एंबुलेंस मिली, आपात स्थिति में तुरंत मिलेगी मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Tue, 05 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस को दो एंबुलेंस मिली हैं, जो सड़क हादसों में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएंगी। सीएसआर फंड से मिली ये सुविधा प्रमुख सड़कों पर 24 घंटे तैनात रहेगी और जल्द ही डायल-112 से जोड़ी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
पटना ट्रैफिक पुलिस दो एंबुलेंस मिली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पटना में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस को बड़ी राहत मिली है। अब पटना ट्रैफिक पुलिस के पास अपनी दो एंबुलेंस होंगी, जो आपात स्थिति में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी।
निजी कंपनी ने उपलब्ध कराई एंबुलेंस
इन एंबुलेंस को चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत उपलब्ध कराया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में डीजीपी विनय कुमार और कंपनी के एमडी वी. सूर्यनारायणन के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रमुख सड़कों पर रहेगी तैनाती
एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने बताया कि दोनों एंबुलेंस 24 घंटे अटल पथ, पाटलि पथ और जेपी गंगा पथ जैसी प्रमुख सड़कों पर तैनात रहेंगी। जरूरत के अनुसार अन्य इलाकों में भी इन्हें भेजा जाएगा।
विज्ञापन
24 घंटे रहेगी उपलब्ध
इन एंबुलेंस में ट्रैफिक पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मी भी मौजूद रहेंगे, ताकि दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों में शुरुआती ‘गोल्डन ऑवर’ बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने सड़क-पुल परियोजनाओं का जायजा लिया, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
डायल-112 से जोड़ी जाएगी सेवा
प्रशासन की योजना है कि जल्द ही इस एंबुलेंस सेवा को डायल-112 से जोड़ दिया जाएगा, जिससे एक कॉल पर पुलिस के साथ-साथ चिकित्सा सहायता भी तुरंत उपलब्ध हो सके।

Trending Videos