सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar SSC releases admit card with nude photo

चयन आयोग ने न्यूड फोटो सहित युवती को भेजा एडमिट कार्ड

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
Bihar SSC releases admit card with nude photo
Bihar SSC
विज्ञापन
बिहार में कर्मचारी चयन आयोग की लापरवाही सामने आयी है। चयन आयोग ने नालंदा की एक लड़की को न्यूड फोटो लगाकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह एडमिट कार्ड खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 06060114 / 2014 के आधार पर आवेदन किया गया था।
Trending Videos


इंटर स्तरीय यह संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 26 फरवरी को होनी है। आयोग ने इसके लिए ही एडमिट कार्ड जारी किया है। जिस लड़की के नाम से यह एडमिट कार्ड जारी हुआ है वह 8 जनवरी को जारी किया गया है। छात्रा का नाम एक चर्चित अभिनेत्री के नाम पर है। हालांकि नाम से टाइटल नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद आयोग ने चर्चित अभिनेत्री का टॉपलेस तस्वीर लगाकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल यह उठ रहे हैं कि छात्रा की तस्वीर गायब कर टॉपलेस अभिनेत्री का फोटो कैसे लगाया गया? गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं। परीक्षा चार चरणों में 29 जनवरी तथा 5, 19 और 26 फरवरी को होनी है। फिलहाल आयोग की तरफ से इस मामले में कोई स्पष्टीकरण अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed