{"_id":"6a2c151947a2596bd90b4b66","slug":"samastipur-sharp-edged-weapon-eccentric-accused-arrested-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-4387083-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गंगा कछार में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी! धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गंगा कछार में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी! धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Samastipur: समस्तीपुर में गंगा कछार में बकरी चरा रहे दामोदर शर्मा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीत महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रासपुर पतासिया पूरब पंचायत स्थित घटहा टोल में गुरुवार को हुई दामोदर शर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
बकरी चरा रहे दामोदर शर्मा पर हुआ जानलेवा हमला
बताया गया है कि गुरुवार को गंगा कछार में बकरी चरा रहे दामोदर शर्मा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल दामोदर शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में तनाव का माहौल, वजह अब भी बनी पहेली
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना किन कारणों से हुई, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। लोगों का कहना है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी हमेशा अपने साथ तेजधार हथियार लेकर चलता था। गुरुवार को भी वह चौर में हथियार के साथ गया था और इसी दौरान उसने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग
घटना के समय चौर में काफी लोग मौजूद थे, मगर घायल को बचाने की जगह कई लोग वीडियो बनाते नजर आए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीत महतो, पिता विष्णुदेव महतो, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने दी कार्रवाई की जानकारी
इस संबंध में मोहिउद्दीननगर के थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि हत्या की घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे आवश्यक पूछताछ की गई। तत्पश्चात थाना कांड संख्या 163/26 दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़ें: एक महीने पहले उठी थी पिता की अर्थी, अब सड़क हादसे में बेटे की मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।