{"_id":"6a12c5e99da21f486f09f868","slug":"minor-girl-assaulted-after-being-lured-with-rs10-accused-arrested-munger-news-c-1-1-noi1517-4317020-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 10 रुपये का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दरिंदगी! रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 10 रुपये का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दरिंदगी! रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: लखीसराय जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखीसराय जिले के मानीकपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
कैसे खुला मामला?
जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम धूप ढलने के बाद पीड़ित बच्ची अपने गांव की ग्रामीण सड़क पर साइकिल सीख रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे दस रुपए का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर के पास पहुंची और पेट दर्द की शिकायत करने लगी। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घटना बताते-बताते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची की हालत बिगड़ी
आनन-फानन में परिजन बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सूर्यगढ़ा लेकर पहुंचे, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम, सूर्यगढ़ा पुलिस और मानीकपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए। मानीकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची का इलाज और चिकित्सीय परीक्षण महिला पुलिस पदाधिकारी तथा परिजनों की उपस्थिति में सदर अस्पताल में कराया गया।
ये भी पढ़ें: ताड़ी उतारने चढ़ा युवक मौत बनकर गिरा; गोपालगंज में ताड़ के पेड़ से गिरते ही मचा कोहराम
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रातभर चली छापेमारी
मानीकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। मानीकपुर थाना पुलिस ने मुस्तफापुर और आसपास के गांवों में करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए आरोपी को देर रात करीब एक बजे कजरा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानीकपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी निरंजन कुमार के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।