{"_id":"6a2c15ff78930bf9790a7191","slug":"criminal-used-spray-to-render-the-jeweler-unconscious-in-patna-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1480-4387100-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ग्राहक बनकर आईं युवतियां, आंख में स्प्रे छिड़ककर ज्वेलरी लूटने की कोशिश; दुकानदार ने वारदात किया नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ग्राहक बनकर आईं युवतियां, आंख में स्प्रे छिड़ककर ज्वेलरी लूटने की कोशिश; दुकानदार ने वारदात किया नाकाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Patna: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में स्थित मां वैष्णवी ज्वेलर्स में दो युवतियों ने ग्राहक बनकर ज्वेलरी लूटने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने दुकानदार की आंखों में स्प्रे छिड़क दिया, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से वारदात विफल हो गई।
घटना की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के समीप शुक्रवार की शाम एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। एक ज्वेलर्स की दुकान में दो युवतियां ग्राहक बनकर पहुंचीं और सोने के आभूषण देखने लगीं। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार की आंखों में स्प्रे छिड़ककर ज्वेलरी लूटने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।
ग्राहक बनकर पहुंचीं, फिर शुरू हुई लूट की साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम दो लड़कियां कुर्जी पुल के पास स्थित दुकान में पहुंचीं। दोनों ने खुद को ग्राहक बताते हुए सोने के टॉप्स और अन्य आभूषण दिखाने की मांग की। दुकानदार राजेश कुमार ने उन्हें विभिन्न डिजाइनों के सोने के टॉप्स दिखाने शुरू किए। इसी दौरान अचानक एक लड़की ने दुकानदार की आंखों पर स्प्रे कर दिया, जिससे उनकी आंखों में तेज जलन होने लगी और कुछ देर के लिए वे असहज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की सूझबूझ ने नाकाम कर दी पूरी योजना
स्थिति को भांपते हुए दुकानदार ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने दोनों युवतियों को दुकान के अंदर ही रोकते हुए शटर बंद कर दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकानदार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों लड़कियों को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला और भीड़ ने दोनों युवतियों की पिटाई भी कर दी।
अफरातफरी का फायदा उठाकर एक युवती फरार
हालांकि, हंगामे और अफरातफरी के बीच एक लड़की मौका पाकर वहां से फरार होने में सफल हो गई, जबकि दूसरी लड़की को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
संचालक ने बताई पूरी वारदात
दुकान के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियां सोने के आभूषण खरीदने के बहाने दुकान में आई थीं। आभूषण दिखाने के दौरान उन्होंने आंखों में स्प्रे छिड़ककर जेवर लूटने की कोशिश की, लेकिन समय रहते लोगों की मदद से उनकी योजना विफल हो गई।
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट; बदमाशों ने की फायरिंग, दुकानदार ने एक लुटेरे को दबोचा
नाबालिग से पूछताछ, फरार साथी की तलाश जारी
वहीं, दीघा थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों द्वारा पकड़ी गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस के हवाले किया गया है। उस पर ज्वेलरी चोरी और लूट के प्रयास का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा फरार दूसरी लड़की की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।