सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman hanged to death, married two years ago

Bihar: वीडियो कॉल के एक घंटे बाद मौत! विवाहिता के गले पर निशान, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में विवाहिता राधा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राधा की शादी दो साल पहले नालंदा जिले के खरूआर गांव से हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार, घटना की रात 10 बजे राधा से वीडियो कॉल पर बात हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत गंभीर होने और फिर मौत की सूचना मिली।

Married woman hanged to death, married two years ago
बाढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर सरकट्टी पंचायत के सीतापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान राधा कुमारी के रूप में हुई है। राधा मूल रूप से नालंदा जिले के खरूआर गांव की रहने वाली थी। करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी सीतापुर गांव में हुई थी। उसका एक छोटा बच्चा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर हुई थी आखिरी बातचीत

परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात करीब 10 बजे राधा कुमारी से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान सब कुछ सामान्य लग रहा था। परिजनों का कहना है कि रात करीब 10:30 बजे राधा के ससुराल से फोन आया और बताया गया कि उसकी तबीयत गंभीर है। इसके कुछ ही देर बाद रात करीब 11 बजे गांव के लोगों ने फोन कर राधा की मौत की सूचना दी।

विज्ञापन
Trending Videos

गले पर निशान देखकर बढ़ा संदेह

मौत की खबर मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग राधा के ससुराल पहुंचे तो उन्होंने उसके गले पर काला निशान देखा। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि राधा की फांसी लगाकर हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि पूरे मामले में ससुराल पक्ष की भूमिका संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मां ने जताया हत्या का शक

मृतका की मां गुड़िया देवी ने बताया कि रात 10 बजे उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद पहले उसकी हालत गंभीर होने और फिर मौत की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि जब वे ससुराल पहुंचे तो राधा के गले पर स्पष्ट काला निशान दिखाई दिया। इसी आधार पर उन्हें शक है कि उनकी बेटी की फांसी लगाकर हत्या की गई है।
 

ये भी पढ़ें-  परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल से खींची थी फोटो; सबूत मिटाने हुई कोशिश

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि फांसी लगाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाहिता की मौत आत्महत्या है या फिर हत्या। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed