सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   speeding truck crushed young man on NH-922 in Buxar bihar police are searching for driver

Bihar: एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर; मजदूरी कर लौट रहे युवक को कुचला, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बक्सर जिले के एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूरी कर घर लौट रहे 40 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  

speeding truck crushed young man on NH-922 in Buxar bihar police are searching for driver
अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एनएच-922 पर चुरामनपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। हादसे में 40 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक संतोष कुमार गुप्ता पड़री गांव निवासी केदार साह के पुत्र थे।

मजदूरी कर लौट रहे थे संतोष को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
परिजनों के मुताबिक, संतोष रोज की तरह शहर में दिनभर मजदूरी करने के बाद शाम को साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह चुरामनपुर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बक्सर पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पड़री गांव में भी मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस जांच में जुटी 
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान में जुट गई है। इसके लिए एनएच-922 पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही वाहन और आरोपी चालक का पता लगाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें: पैसे दो, नीट पास करो, मेडिकल एंट्रेंस में माफिया का खेल, एडवांस लेकर सेट होते थे सॉल्वर, चार गिरफ्तार

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक संतोष कुमार गुप्ता अपने परिवार का इकलौता सहारा था। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से पत्नी और बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। गांव में हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर कब तक तेज रफ्तार वाहनों के कारण बेकसूर लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed