सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University announce clerk written test result.

HPU: जूनियर असिस्टेंट की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित

ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
HP University announce clerk written test result.
लिखित परीक्षा का परिणाम वेबसाइट www.hpuniv.in और www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेएओ) क्लर्क के 67 पदों को भरने के लिए 13 मार्च को आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में अपीयर हुए करीब 2610 परीक्षार्थियों में से 1043 उम्मीदवारों को भर्ती की अगली टाइप टेस्ट की प्रक्रिया के लिए शार्टलिस्ट किया गया है।



विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि टाइप टेस्ट की तिथि अलग से जल्द घोषित कर दी जाएगी। लिखित परीक्षा का घोषित परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in,www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गैर शिक्षक कर्मी क्लर्क की विवि में चल रही कमी को दूर करने के लिए 67 जेएओ  कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले क्लर्क की भर्ती जल्द से जल्द करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द टाइप टेस्ट के लिए तिथि घोषित कर दी जाएगी। उसके बाद अंतिम चरण में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


चौकीदार के नौ पदों को जारी किए नियुक्ति पत्र
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित किए गए चौकीदार भर्ती के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नौ चौकीदार की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने नौ पदों पर चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed