सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 Mandi Closed in Mohali

मोहाली में पांच मंडियां बंद, शेष की तैयारी

ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 25 Feb 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
5 Mandi Closed in Mohali
विज्ञापन
शहर में विभिन्न जगह पर लगने वाली पांच सब्जी मंडियों को मंडी बोर्ड ने बंद कर दिया है। साथ ही शेष रहती मंडियों को भी जल्दी बंद करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।


दूसरी तरफ इसी मामले में हाईकोर्ट के एक वकील दलीप महाजन ने वादी मनदीप कौर की तरफ से चीफ सेक्रेटरी पंजाब सरकार और मंडी बोर्ड के सचिव को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लोगों के हितों को ध्यान में रखकर 24 घंटे में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया, तो वह इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर देगे।
विज्ञापन
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक 3बी1, 3बी2, फेज-7, फेज-8, फेज-11 की मंडियां बंद हो चुकी हैं। जबकि फेज-छह, पांच और सेक्टर-71 की अभी चल रही हैं। जिन्हें भी मंडी बोर्ड द्वारा जल्दी ही बंद करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि सोमवार को पहले ही तरफ फेज-5 शाहीमाजरा में अपनी मंडी लगी। लेकिन पहले की तुलना में काफी दुकानदार पहुंचे थे।

दुकानदारों का कहना था कि अभी तक इस मंडी को बंद करने के लिए नहीं कहा गया है, लेकिन पता नहीं कब मंडी बोर्ड के अधिकारी क्या आदेश दें। ऐसे में वह काफी कम सामान लेकर आए हैं। वे अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed