सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona virus News Haryana and Punjab Corona cases today

Corona Virus: पंजाब में दो की मौत और 576 पॉजिटिव मिले, हरियाणा में संक्रमण के 660 मामले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 660 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुग्राम में एक मरीज की जान चली गई। हरियाणा में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2735 पहुंच गई है।

Corona virus News Haryana and Punjab Corona cases today
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में गुरुवार को 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 576 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 4.19 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। मोहाली समेत आठ जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। अकेले मोहाली में 134 और लुधियाना में 90 नए मरीज मिले हैं।



पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लुधियाना और मलेरकोटला जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। लुधियाना जिले में 70, पटियाला में 37, रोपड़ में 35, अमृतसर में 34, होशियारपुर में 32, बठिंडा में 30, पठानकोट में 24, फतेहगढ़ साहिब में 18, फरीदकोट में 14, गुरदासपुर, एसबीएस नगर में 10-10, बरनाला में 8, मोगा, संगरूर में 6-6, फिरोजपुर में 5, कपूरथला, मुक्तसर में 3-3, फाजिल्का, मानसा, तरनतारन में 2-2 और मालेरकोटला में 1 नए संक्रमण का मामला मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना: हरियाणा में संक्रमण के 660 नए मामले, एक की मौत
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 660 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुग्राम में एक मरीज की जान चली गई। हरियाणा में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2735 पहुंच गई है। इनमें से 2629 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमण दर 4.72 और रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
Trending Videos


एनसीआर के बाद अब उत्तरी हरियाणा के जिलों में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। गुरुग्राम में 195, फरीदाबाद 68, करनाल 50, पंचकूला 82, अंबाला 48, यमुनानगर 33, हिसार-कुरुक्षेत्र-कैथल 25-25 और जींद में 27 मरीज मिले हैं। इनके साथ, भिवानी-रोहतक 17-17, सोनीपत 16, महेंद्रगढ़ 9, सिरसा 8, पानीपत 6,  चरखी दादरी 5, रेवाड़ी- नूंह में 1-1 नया केस मिला है। 

डेंगू और मलेरिया के आंकड़े छिपा रहा विभाग
बारिश का सीजन होने के चलते हरियाणा में अब डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। डेंगू और मलेरिया के केस लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि, मुख्यालय की ओर से आंकड़ों को जारी नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय वेक्टरजनित बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर पिछले दिनों हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बैठक भी ली थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाए लेकिन फॉगिंग को लेकर भी खानापूर्ति की जा रही है। जिलों में लगातार मामले मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed