{"_id":"0697e338bf4586fbdeff09f339d53bbe","slug":"murder-of-wife-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 07 Jun 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव कोहले माजरा में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर आरोपी पति समेत उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि बबली सिंह निवासी गांव मुबारकपुर थाना डेराबस्सी जिला मोहाली ने बयान दिया है कि उसकी बेटी सरबजीत कौर (33) की शादी 11 साल पहले गांव कोहले माजरा निवासी बाला सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले सरबजीत कौर का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। उन्होंने दोनों को समझा-बुझा कर झगड़ा खत्म करा दिया था। इसी बीच उसे सुबह अपने दामाद बाला सिंह का फोन आया कि उसकी लड़की सरबजीत कौर ने आत्महत्या कर ली है।
जब वह उनके घर पहुंचा, तो पाया कि सरबजीत कौर की लाश उसके घर की ऊपरी मंजिल में बेड पर पड़ी थी। गले पर निशान बने थे। पिता का आरोप है कि उसकी लड़की को दामाद और उसके दोस्त नरिंदर सिंह ने गला घोंट कर मार डाला है।
दरअसल बाला सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी से संबंध है। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी पति समेत दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।