{"_id":"57ee7bfb4f1c1bcc09574754","slug":"school-bus-accident-in-tarantaran-of-punjab-30-childrens-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन: ड्राईवर की लापरवाही से स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन: ड्राईवर की लापरवाही से स्कूल बस पलटी, 30 बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में स्कूल बस का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब के तरनतारन जिले में गांव ढोटां के नजदीक ड्राईवर की लापरवाही के कारण स्कूल बस पलट गई व बस में सवार 30 बच्चे जख्मी हो गए। बस का ड्राइवर बच्चों की मदद करने की बजाए उन्हे रोता-बिलखता छोड़ कर मौके से फरार हो गया। बच्चों के माता-पिता व नजदीकी गांव वासियों ने बताया कि गुरु अमरदास कनेडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री गोईदंवाल साहिब की बस सिगंल सड़क पर तेज रफ्तार के कारण सुतंलन खो बैठने से पलट गई।
मौके पर मौजूद घटना के चश्मदीद जग्गा सिंह निवासी संघर कोट व जसपाल सिंह ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और इसके बाद बच्चों के माता-पिता को सूचित किया। बस में करीब 50 बच्चें सवार थे, जिसमें से 30 जख्मी हुए है। जख्मी बच्चे को उनके माता-पिता प्राथमिक सहायता के लिए अस्पतालों में ले गए है। घटना का पता चलते ही थाना वैरोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बस में असली सीटें निकाल कर जुगाड़ सीटें लगाई गई हैं, ताकि बस में अधिक से अधिक बच्चे बैठ सकें। बच्चों के जख्मी होने का मुख्य कारण भी यह जुगाड़ सीटें ही है। हादसे के बाद दो घंटे का समय बीत जाने के बावजूद भी स्कूल का कोई प्रबंधक या अधिकारी मौके पर नही पहुंचा। इस मौके पर सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह पंच, जगीर सिंह, अंग्रेज सिंह, करम सिंह, धर्म सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Trending Videos