सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   suicide, cbse result suicide, boy suicide, nayagaon student suicide, mohali

12वीं में फेल होने पर नयागांव के छात्र ने किया सुसाइड

ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Mon, 23 May 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
suicide, cbse result suicide, boy suicide, nayagaon student suicide, mohali
डेमो पिक: आत्म हत्या
विज्ञापन
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के रिजल्ट में फेल होने पर नयागांव के शिवालिक विहार निवासी छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र की पहचान रमन 18 के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को जैसे ही सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। रमन को किसी ने बताया वह परीक्षा में पास नहीं हुआ है। इसके बाद उसने खुद ऑन लाइन रिजल्ट चेक किया। जिसमें वह फेल था। इसके बाद डिप्रेशन में आए रमन ने घर की तीसरी मंजिल पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
Trending Videos


घरवालों को जैसे पता चला वे बच्चे को सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि वह सेक्टर-20 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करता था। रमन के पिता कैंसर के मरीज हैं, जबकि उसका बड़ा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। जिक्रयोग है कि इसी तरह का मामला परीक्षाओं के दौरान भी आया था। जब फेज-नौ के एक नामी स्कूल के छात्र ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, जानकारों की माने तो एग्जाम के रिजल्ट वाले दिनों में बच्चों में डिप्रेशन में जाने की आशंका अधिक होती है। ऐसे में बच्चों पर पूरी तरह निगाह रखनी चाहिए। जितना हो सके उन्हें परिवार वालों के साथ व्यस्त रखे। कभी भी उन्हें अकेला न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed