{"_id":"6a16084ecae92970330f4a14","slug":"footpaths-around-sector-8-and-9-parks-to-be-reconstructed-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1029769-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-8 और 9 के पार्कों के आसपास फुटपाथों का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-8 और 9 के पार्कों के आसपास फुटपाथों का होगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पॉश सेक्टर-8 और सेक्टर-9 में पार्कों के आसपास बने फुटपाथों का पुनर्निर्माण किया जाएगा और उनकी ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। इस काम पर 98.21 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके पूरा होने से आने-जाने वाले लोगों और पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही इलाका अधिक साफ-सुथरा और व्यवस्थित नजर आएगा।
सेक्टर-8 और सेक्टर-9 के पार्कों के आसपास लगाए गए कई पेवर ब्लॉक काफी पुराने हो चुके हैं। इनमें से कई ब्लॉक टूट गए हैं, जबकि कई जगहों पर पेवर ब्लॉक गायब हैं। इसके अलावा कई फुटपाथ सड़क के बराबर स्तर पर आ गए हैं, जिससे बरसात के दौरान पानी जमा होने और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने बताया कि इन क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक वर्ष 2007 से 2010 के बीच लगाए गए थे। लंबे समय तक इस्तेमाल और मौसम के असर के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई है। पुराने और क्षतिग्रस्त पेवर ब्लॉक्स को हटाकर नए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। साथ ही फुटपाथों की ऊंचाई को पार्क और सड़क के स्तर के अनुसार व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
एरिया पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी महीने में उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर यह काम करवाने की मांग की थी। इसके बाद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों, एसडीई और जेई ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि यह कार्य पूरी तरह आवश्यक है।

Trending Videos