{"_id":"5b3a7f364f1c1bf4568b4619","slug":"gul-panag-made-awareness-of-organic-farming","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मशहूर अभिनेत्री ने आर्गेनिक खेती के प्रति लोगों को किया जागरूक, कहा- आज की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर अभिनेत्री ने आर्गेनिक खेती के प्रति लोगों को किया जागरूक, कहा- आज की जरूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री गुल पनाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आर्ट, पोस्टर डायलॉग, आर्गेनिक फार्मिंग, टॉक और गुल पनाग। इन सब के साथ सोमवार को शुरुआत हुई चंडीगढ़ आर्गेनिक फार्मर्स मार्केट के तीसरे साल के जश्न की। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री एवं चंडीगढ़ कुड़ी गुल पनाग ने आर्गेनिक खेती के प्रति अपने लगाव को खुलकर बयां किया। बड़ी बहन के कहने पर 2014 में गुल पनाग ने आर्गेनिक खेती के न केवल प्रोडक्ट का प्रयोग शुरू किया बल्कि कुदरती खेती को अपनाया भी।
यह बात उन्होंने सोमवार को अलायंस फ्रांसेस इंस्टीट्यूट सेक्टर-36 में तीन दिवसीय फूड, फार्मिंग एंड फार्म कार्यक्रम के आगाज पर कही। उन्होंने इस दौरान पोस्टर डायलॉग एग्जीबिशन का उद्घाटन भी किया। चंडीगढ़ आर्गेनिक फार्मर्स मार्केट के पंजाब से लेकर ट्राईसिटी के 50 किसानों में से करीब 25 ने यहां अपनी एग्जीबिशन को डिस्पले किया। अगले दो दिन यहां आर्गेनिक फूड पर ही चर्चा होगी।
Trending Videos

आर्गेनिक खेती को अपनाने का आग्रह किया
अभिनेत्री गुल पनाग
कार्यक्रम के दौरान गुल पनाग ने कहा कि आज हम भले खुद को बेहद विकसित समझते हों लेकिन क्या हम वाकई विकसित देशों में शामिल हैं। यूरोप से लेकर अन्य देशों से क्या हम खेती में मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगले 20 साल हमारी खेती का स्तर क्या होगा, इसका जवाब हमें खुद से तलाशना चाहिए। क्या हमें स्वस्थ खाना मिलता है, इसका जवाब हमें तलाशना चाहिए। वहीं, पोस्टर डायलॉग के लांच के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से लेकर पंजाब के किसानों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को आर्गेनिक खेती को अपनाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्गेनिक खेती की हमें आज बेहद जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की आर्थिक हालत खराब है इसलिए सरकार को आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से लेकर आम जनता को सब्सिडी देनी चाहिए। कार्यक्रम में पंजाब से आए 25 किसानों ने हिस्सा लिया है। इसमें फ्रें च किसान दर्शन सिंह, राज कुमार आर्य, गुरमेल सिंह, विनोद, गुरप्रकाश, सतिंदर, रमन मान, शिवी, हरजिंदर शेरगिल, परगट, सुखविंदर, राहुल, सैंडी ग्रेवाल, धर्मजीत सिंह, राम किशोर, ब्रिज, दिनेश सोहन, मनोज कुमार, शेर सिंह, जय सिंह ठाकुर, आशरीन, सीमा शामिल रहे।

गिरते जलस्तर पर जताई चिंता
अभिनेत्री गुल पनाग के साथ फोटो खींचवाते लोग
पंजाब के गिरते जलस्तर और इससे किसानों को हो रहे नुकसान पर गुल पनाग ने कहा कि सरकार को इस के लिए कुछ ठोस समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार पानी का स्तर कम हो रहा है और इसका सीधा असर खेती पर पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब से आए किसानों से कहा कि वह ऐसी खेती करें, जिसमें पानी की जरूरत कम हो ताकि हर किसान को पानी की कमी की समस्या से नुकसान न झेलना पड़ा।
हाउ लॉंग पोस्टर को खुद के कैमरे में कैद करती नजर आई गुल पनाग
आर्गेनिक खेती, किसानों की जरूरत और वर्तमान समय में आर्गेनिक खेली की जरूरत। इन सब पर लगे पोस्टर डायलॉग एग्जीबिशन में दस आर्ट वर्क को दिल्ली की आर्टिस्ट अनु अरोड़ा ने कैनवास पर उतारा था। इनमें से एक पोस्टर डालयॉग ‘हाउ लांग’ गुल पनाग को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपने मोबाइल के कैमरे से क्लिक कर लिया।
नाभा में आज इनके साथ जुड़े हैं 50 से अधिक किसान
अभिनेत्री गुल पनाग
नाभा निवासी 60 वर्षीय किसान गुरमेल सिंह वर्ष 2000 से लेकर 2007 तक खेती की वजह से 7 लाख के कर्ज में आए गए थे। ऐसे में उन्हें आर्गेनिक खेती के बारे में पता चला। उन्होंने इसको करने की सोची तो परिवार राजी नहीं हुआ लेकिन उन्होंने आर्गेनिक खेती शुरू कर दी। इस कारण परिवार ने उन्हें घर से भी निकाल दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गन्ने और गेहूं की आर्गेनिक खेती की। धीरे-धीरे उनको फायदा होने लगा।
2007 से उन्होंने आर्गेनिक खेती करनी शुरू की थी और आज उनका कर्ज उतर गया है। यही नहीं उनके साथ इस खेती में पंजाब के पांच जिलों से करीब 50 किसान जुड़ गए हैं। गुरदासपुर, सुल्तानपुर, लुधियाना, कुराली से लेकर चंडीगढ़ के किसान अब इनके साथ मिलकर आर्गेनिक खेती करते हैं।
एचआर की नौकरी छोड़ पिता के साथ खेती में जुटीं आशरीन
सिटी गर्ल आशरीन ने अपने पिता के साथ रायपुररानी के पास अपने खेत में खेती करनी शुरू कर दी है। 24 वर्षीय आशरीन ने बताया कि उन्होंने इसके लिए एचआर की अपनी नौकरी छोड़ दी क्योंकि उन्हें खेती के प्रति खास लगाव रहा है। वह बचपन से ही अपने पिता को खेतों में देखती आईं हैं। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान समय में उनके जैसे युवाओं को खेती एवं इससे जुड़े व्यवसाय में आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में आर्गेनिक फूड से बने पकौड़े भी परोसे गए
अभिनेत्री गुल पनाग
कार्यक्रम में आने वाले खास मेहमानों के लिए आर्गेनिक प्रोडक्ट के बने पकौड़े और स्नैक्स परोसे गए। इनका स्वाद अभिनेत्री गुल पनाग ने भी जमकर लिया।
सिर्फ छह किसानों के साथ शुरू की थी चंडीगढ़ आर्गेनिक फार्मर्स मार्केट
ग्रामीण विकास विभाग निटर के विभागाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ आर्गेनिक फार्मर्स मार्केट की नींव रखने वाले उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि 2015 में इसकी शुरुआत मात्र छह किसानाें के साथ की थी और आज ट्राईसिटी के 30 से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले जहां इन किसानाें की कमाई मात्र कुछ हजार में होती थी, वहीं अब लाखों रुपये की कमाई होती है।