सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New techniques of AI and data research were taught to students and teachers at PU.

Chandigarh News: पीयू में विद्यार्थियों शिक्षकों को सिखाई गई एआई और डेटा रिसर्च की नई तकनीक

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
New techniques of AI and data research were taught to students and teachers at PU.
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा रिसर्च को आसान व्यवहारिक तरीके से सिखाने के लिए पांच दिवसीय विशेष कोर्स आयोजित किया गया। यह कोर्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीएसडीई) की ओर से 19 से 23 मई तक कराया गया। इसमें रिसर्च स्कॉलर्स और शिक्षकों को एडवांस एक्सेल, पाइथन और एआई टूल्स के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई।


करीब 30 घंटे चले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को डेटा को समझने, साफ करने, उसका विश्लेषण करने और ग्राफ व डैशबोर्ड के जरिए आसान तरीके से प्रस्तुत करना सिखाया गया। साथ ही एआई आधारित चैटबॉट और एप्लिकेशन बनाने की जानकारी भी दी गई। समापन समारोह में निजी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में एआई और डेटा एनालिटिक्स की जानकारी केवल अतिरिक्त कौशल नहीं, बल्कि जरूरी आवश्यकता बन चुकी है। आने वाले समय में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो तकनीक के साथ अपनी समझ और समस्या सुलझाने की क्षमता को जोड़ पाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएसडीई की मानद निदेशक प्रो. सुवीरा गिल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सॉफ्टवेयर सिखाना नहीं, बल्कि शोधकर्ताओं को डेटा और तकनीक के साथ आत्मविश्वास से काम करना सिखाना है। उन्होंने कहा कि एआई शोध में मदद कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय और समझ हमेशा शोधकर्ता की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed