{"_id":"1aa6e5fa5f549ae292cbfb4d518357c5","slug":"police-officer-fought-in-road-safety-week-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड सेफ्टी वीक में भिड़े पुलिसकर्मी, खूब हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड सेफ्टी वीक में भिड़े पुलिसकर्मी, खूब हंगामा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोड सेफ्टी वीक पर इंटर स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में पुलिस कर्मचारी आपस में ही भिड़ गए। अधिकारियों की मौजूदगी में खूब हंगामा हुआ।
सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पहला ही खेल रस्साकसी का था। मुकाबला हुआ ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी की टीम और साउथ डिविजन की टीम के बीच।
पहले तीन मुकाबलों में दो बार ट्रैफिक की टीम और एक बार साउथ की टीम जीती। जब तीसरा मुकाबला चल रहा था तो साउथ की टीम ने ट्रैफिक की टीम पर एक अतिरिक्त सदस्य खिलाने का आरोप लगाया।
इसे लेकर दोनों टीमों में अधिकारियों के सामने ही तनातनी हो गई। कार्यक्रम में पूर्व वित्त सचिव वीके सिंह मुख्य अतिथि थे। इस पर एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी और डीएसपी जयभगवान ने हस्तक्षेप किया और चौथी बार मुकाबला करवाया।
चौथे मुकाबले में साउथ डिविजन की टीम ने ट्रैफिक की टीम को हरा दिया। आईजी आरपी उपाध्याय इस आयोजन में शामिल नहीं हुए।
इस मौके पर पूर्व वित्त सचिव वीके सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के मुकाबले में न्यूयार्क शहर काफी बड़ा है और वहां जनसंख्या भी ज्यादा है. इसके बावजूद वहां हादसों की संख्या कम है।
विज्ञापन
कई बार जब पुलिस चालान काटती है तो लोगों को ज्यादती लगती है लेकिन इतना समझना चाहिए कि जो पुलिस कर्मचारी सड़कों पर तैनात है वह दूसरों की सुरक्षा के लिए तैनात हैं।
इन्हें किया सम्मानित
इस मौके पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने वाले लोगों, ट्रैफिक मार्शलों और पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इनमें विनोद, जसबीर भाटिया, राम लुभाया गुप्ता, ओपी चुग, इकबाल सिंह, तेजस माकन, गुरमीत सिंह, शमन जैन, बीएन मित्तल, अविनाश लूथरा, विजित सिंह, विनय मलिक, राजन मेहता, अखिल बंसल, रविंद्र भनोट, चांद हांडा, एसआई अश्वनी कुमार, दयाराम, हेड कांस्टेबल संगीत कुमार, एलके अरोड़ा शामिल रहे।
झलकियां
. जब डीएसपी श्वेता चौहान ने बच्चों को नियमों की पालना के संबंध में शपथ दिलवाई तो माइक रुक रुक कर चला।
. मैदान में जब प्रतियोगिता चल रही थी तो लावारिस कुत्ते भी बीच में आकर व्यवधान डाल रहे थे।
. खेल शुरू होने से पहले जो गुब्बारे छोड़े गए वे पेड़ों में ही अटक गए।
नाटक का आयोजन किया गया
इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने कलाकारों के साथ मिलकर नाटक का आयोजन किया गया। नाटक में दिखाया गया कि जिस तरह से नाबालिग स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों पर दबाव डालकर वाहन खरीद लेते है और सड़क पर रेश ड्राइविंग करते है।
इसके अलावा यह भी दिखाया गया कि शादियों में लोग शराब पीकर वाहन चलाते है तो किस तरह से दूसरों के लिए सड़क पर खतरनाक साबित होते है।
इस मौके पर डीएसपी आशीष कपूर, एसएस मलिक, डीएसपी जगबीर सिंह, पीआरओ इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह, सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीयत सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमराओ सिंह, रामगोपाल सहित कई अधिकरियों ने भाग लिया।