सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shivraj patil in pec at chandigarh

नई बिल्डिंग के लिए राज्यपाल का नया फरमान

अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
shivraj patil in pec at chandigarh
विज्ञापन
मोहाली, पंचकूला की तुलना में चंडीगढ़ की एक-एक इंच जमीन बहुत कीमती है। ऐसे में हर निर्माण कार्य में जमीन की उपयोगिता का पूरा ध्यान रखना होगा।


चंडीगढ़ शहर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हरियाली का अनुपात भी बरकरार रखना जरूरी है। यह बात सोमवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने कही।

पाटिल सोमवार को पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (पेक) में नए एकेडमिक ब्लॉक के नींव पत्थर रखने के लिए पहुंचे थे।

पाटिल ने जोर देकर कहा कि शहर में भविष्य में बनने वाली किसी भी बिल्डिंग को बिना अंडरग्राउंड प्रोविजन के अप्रूवल नहीं दी जाएगी।

उन्होंने वित्त सचिव और चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा को भी यह सुनिश्चित करने को कहा। पाटिल ने कहा कि शहर के हेरिटेज को बचाने के लिए तीन मुख्य चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग, बिल्डिंग और मकानों में सोलर सिस्टम और वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम का निर्माण जरूरी है। नींव पत्थर कार्यक्रम में पेक डायेरक्टर डा. मनोज कुमार अरोड़ा, वित्त सचिव वीके सिंह, प्रो. परवीन कालरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos


पाटिल ने बिल्डिंग के नक्शे पर ली अधिकारियों की क्लास
पेक में नए एकेडमिक ब्लॉक के नींव पत्थर रखने पहुंचे पाटिल को बिल्डिंग का नक्शा खास पसंद नहीं आया। उन्होंने सबसे पहले नई बिल्डिंग में अंडरग्राउंड पार्किंग का विकल्प नहीं रखे जाने पर काफी देर तक चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा, वित्त सचिव वीके सिंह और पेक डायरेक्टर डा. मनोज कुमार अरोड़ा की काफी देर तक क्लास ली।

अधिकारी भी राज्यपाल के सामने सिर्फ सिर हिलाते नजर आए। पाटिल ने कहा कि भविष्य में ऐसी बिल्डिंग तैयार हों जो कम जगह में अधिक उपयोगी हो सकें।

95 साल के पूर्व डायरेक्टर भी पहुंचे
समारोह में 95 साल के डा. एसके सचदेवा सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। 1976 में पेक में प्रिंसिपल पद से रिटायर एसके सचदेवा का जोश देखते ही बनता था।

शिवराज पाटिल ने सचदेवा को खास तौर से कार्यक्रम के बाद चाय के दौरान मिलने के लिए बुलाया। सचदेवा ने पाटिल को पेक से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया।

14 करोड़ की लागत से बनेगा नया एकेडमिक ब्लॉक

पेक स्थित साइबर सेल के साथ लगते ग्राउंड में 5475.21 स्कवेयर मीटर में बनने वाले नए एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

करीब 18 महीने (मई 2015) तक ब्लॉक को पूरा कर लिया जाएगा। चार मंजिला ब्लॉक में लेक्चर हॉल, लैब, सेमिनार रूम, लिफ्ट और हैंडीकैप के लिए अलग से रैंप का प्रावधान रखा गया है।

बिल्डिंग में ऊर्जा के लिए सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।  

ये बनेगा नए ब्लॉक में
कुल क्लासरूम---------------6
कंप्यूटर लैब-----------------1
अन्य लैब------------------12
सेमिनार-कांफ्रेंस रूम--------2
एचओडी रूम---------------2
प्रोफेसर रूम---------------2
असिस्टेंट प्रोफेसर रूम-----21
डिपार्टमेंट ऑफिस रूम-----2
स्टोर-----------------------2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed