सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   soi function in pu

पीयू में विक्रम मजीठिया को बुलाने पर हंगामा

ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
soi function in pu
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में बुधवार को नशे के खिलाफ छात्र संगठन सोई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को बुलाने पर हंगामा हुआ।


पीयू कुलपति दफ्तर के सामने एनएसयूआई छात्र नेताओं ने पहले नारेबाजी की और फिर बैरीकेट्स को लांघने की कोशिश की। पुलिस और एनएसयूआई समर्थकों में जमकर कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने एनएसयूआई नेता चंदन राणा, भूपेंद्र सिंह बाठ और हरदीप सिंह लाली सहित कुछ अन्य समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद सभी छात्र नेेताओं को पुलिस ने छोड़ दिया। उधर इस मामले में डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल ने कहा कि उनसे काउंसिल सदस्य की ओर से नशे के खिलाफ अभियान के लिए कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

 
आज शाम यूबीएस ग्राउंड में कार्यक्रम
बुधवार को सोई छात्र संगठन की ओर से नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए यूबीएस ग्राउंड में शाम 6 से 9 बजे तक सूफी गायक आरिफ लोहार की स्टार नाइट होगी।

कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी शिरकत करेंगे। मंगलवार को पीयू कैंपस में विरोध प्रदर्शन के बाद मजीठिया के आने पर संशय बना हुआ है। पीयू प्रशासन भी इस घटना को लेकर सकते में है।  
 
मीका की स्टार नाइट बनी थी विवाद
दो साल पहले पीयू कैंपस में मीका की स्टाइर नाइट में छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने के बाद मीका की पीयू कैंपस में एंट्री पर रोक लगा दी गई थी।

साथ ही पीयू प्रशासन ने कैंपस में सिर्फ पीयू स्टूडेंट काउंसिल को ही स्टार नाइट कराने की अनुमति देने का फैसला लिया हुआ है। इसके बावजूद पीयू में हर छात्र संगठन अपने स्तर पर स्टार नाइट करा लेते हैं।

ऐसे में पीयू प्रशासन को फिर से इस मामले पर विचार करना होगा। बुधवार को सोई की ओर से सूफी गायक आरिफ लोहार अपनी प्रस्तुति देंगे।

दोपहर बाद पीयू कैंपस से हटाए होर्डिंग
मंगलवार को पीयू कुलपति दफ्तर के बाहर एनएसयूआई छात्र नेताओं के कड़े विरोध के बाद पीयू प्रशासन को भी बैकफुट पर आना पड़ा।

दोपहर बाद पीयू सिक्योरिटी अधिकारियों ने कैंपस में सोई की ओर से पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया की फोटो वाले होर्डिंग को हटाने के आदेश जारी कर दिए।

पीयू गर्ल्स हास्टल और पीजीआई को जाने वाले रोड़ से होर्डिंग को नीचे रख दिया गया। उधर बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में कई पीयू छात्र नेताओं को अकाली दल में शामिल करने की संभावना है।

पीयू में कार्यक्रम करवाने पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में पंजाब के ऐसे मंत्री को बुलाया जा रहा है जो खुद इंटरनेशनल ड्रक तस्करी मामले में लिप्त है।

एनएसयूआई ने इस मामले का पूरी तरह विरोध किया है। पीयू प्रशासन को इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
चंदन राणा (प्रधान पीयू स्टूडेंट काउंसिल और एनएसयूआई नेता)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed