सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SYL Issue, Punjab-Haryana Government clash

एसवाईएल: पंजाब ने फाइलों में ‘दफन’ किया प्रोजेक्ट, हरियाणा की आस बरकरार

मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
SYL Issue, Punjab-Haryana Government clash
SYL को लेकर बयानबाजी तेज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एसवाईएल नहर के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद हरियाणा और पंजाब आमने-सामने हैं। इस मुद्दे पर दोनों अपनी-अपनी बात को आगे रखकर बढ़ रहे हैं। हरियाणा को पानी मिलेगा या नहीं? यह फिलहाल बाद की बात है।
Trending Videos


इस विवाद के चलते पंजाब ने अब इस प्रोजेक्ट को अपनी ओर से पूरी तरह से बंद कर दिया है। पंजाब सिंचाई विभाग ने न केवल इस प्रोजेक्ट की फाइल बंद कर दी है, बल्कि  कई वर्षों से जर्जर हो चुकी एसवाईएल की मरम्मत तक के  लिए भी कोई फंड जारी नहीं किया है। इतना ही नहीं, नवंबर 2016 में तो पंजाब में तत्कालीन बादल सरकार ने एसवाईएल को अपनी ओर से डी-नोटिफाई भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर पुष्पिंदर पाल गर्ग के अनुसार पंजाब की ओर से एसवाईएल का प्रोजेक्ट बंद हो चुका है। सिंचाई विभाग में भी इस परियोजना की फाइल बंद हो गई है। नहर भी डी-नोटिफाई हो चुकीहै। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले केबाद यदि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कोई हलचल होती है, तो सरकार को आगामी फैसला लेना है। उनके अनुसार पंजाब कैबिनेट तो इस मसले पर ‘टर्मिनेशन ऑफ एग्रीमेंट’ पहले ही रद्द कर चुका है।
विज्ञापन

राइपेरियन लॉ का पक्षधर है पंजाब

SYL Issue, Punjab-Haryana Government clash
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
राइपेरियन लॉ का पक्षधर है पंजाब
पंजाब सिंचाई विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर हरविंदर सिंह कहते हैं कि पंजाब केपास पर्याप्त पानी नहीं है और अब परिस्थितियां भी पहले जैसी नहीं हैं। उनके अनुसार पंजाब अब राइपेरियन वॉटर राइट्स के पक्ष में है, जिसके तहत किसी भी नदी व नहर का पानी पर पहले उस प्रांत व हिस्से का हक है, जहां से वह गुजर रही है। यदि पानी पर्याप्त होता है, तो आगे दिया जा सकता, लेकिन पंजाब में आज अपने प्रांत के लिए पानी पर्याप्त नहीं है।

हरियाणा को नहर के पानी की पूरी आस
पंजाब ने भले ही एसवाईएल प्रोजेक्ट को अपनी ओर से फाइलों में दफन कर दिया है, लेकिन हरियाणा को आज भी नहर के पानी की पूरी आस है। हालांकि, इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, लेकिन फैसले के बावजूद पंजाब ने इस मामले में न तो नहर का निर्माण शुरू करवाया और न ही हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने की कोई कवायद शुरू की।

हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आर्डर एग्जीक्यूट करवाने की अपील डाली हुई है। इस अपील में भी चूंकि हरियाणा का हक पूरी तरह मजबूत दिख रहा है। हरियाणा सिंचाई विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब का रवैया चाहे कुछ भी रहे, हरियाणा का पक्ष इस मामले में पूरी तरह से मजबूत है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में ही है। उनके अनुसार हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, अफसरगण, अधिवक्तागण सभी मिलकर अपना पक्ष मजबूती से उठा रहे हैं। उम्मीद है हरियाणा को एसवाईएल का पानी जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed