{"_id":"62e2a175b31a1a5b0f1ae3ed","slug":"there-will-be-recruitment-on-4902-posts-of-master-cadre-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govt Job: पंजाब में मास्टर कैडर की 4902 पदों पर होंगी भर्ती, परीक्षा की डेट जारी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Govt Job: पंजाब में मास्टर कैडर की 4902 पदों पर होंगी भर्ती, परीक्षा की डेट जारी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार
28 अगस्त को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक गणित और 2:30 से शाम 5 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। 4 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक फिजिकल एजुकेशन और 2:30 से 5 बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी।
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में मास्टर कैडर की 4902 पदों पर नियुक्तियों की हरी झंडी मिल गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। पदों के लिए 21 अगस्त से 11 सितंबर तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बैंस ने बताया कि जल्द ही शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरा जाएगा और भर्तियां भी निकाली जाएंगी।
Trending Videos
उन्होंने दावा किया कि एक साल के भीतर स्कूलों में अध्यापकों की संख्या पूरी कर दी जाएगी। विभाग की ओर से परीक्षा के लिए जारी की गई डेट शीट के अनुसार 21 अगस्त को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक सामाजिक विज्ञान और 2:30 से शाम 5 बजे तक पंजाबी की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
28 अगस्त को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक गणित और 2:30 से शाम 5 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। 4 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक फिजिकल एजुकेशन और 2:30 से 5 बजे तक अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित होगी। 11 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक साइंस और 2:30 से शाम 5 बजे तक म्यूजिक की परीक्षा होगी।