सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Mortar Bomb Found in Garbage in Ram darbar Phase 2 Mandi in Chandigarh

कूड़े के ढेर में पड़े मिले तीन मोर्टार, देखकर लोगों में फैली दहशत, सेना और पुलिस में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 14 Apr 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Three Mortar Bomb Found in Garbage in Ram darbar Phase 2 Mandi in Chandigarh
कूड़े के ढेर में मिले तीन मोर्टार
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रामदरबार फेज-दो की मंडी में कूड़े के ढेर में तीन मोर्टार मिले, जिन्हें देखकर लोगों में दहशत फैल गई। वहीं सेना और पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे और इलाके के सभी रास्तों पर आवाजाही रोक दी। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा।
Trending Videos


टीम ने तीनों मोर्टार को करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में दबाकर उक्त जगह को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय से इजाजत मिलने के बाद इन बमों को डिफ्यूज किया जाएगा। ये मोर्टार कहां से आए और यहां किस मकसद से फेंके गए, इन सवालों का जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है। आशंका है कि स्क्रैप में ये मोर्टार किसी को मिले हों, और वह डरकर यहां फेंक गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी निहारिका भट्ट ने बताया कि तीन (हाई एक्सक्लूसिव) बम कूड़े के ढेर में पड़े थे। दो बड़े और अच्छी हालत में थे, जबकि एक छोटा था, जिस पर पूरी तरह जंग लगा था। बम निरोधक दस्ते ने तीनों बमों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चारों ओर से रेत से ढक दिया। इसके बाद जेसीबी और लोगों की मदद से करीब 10 फुट गहरा गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया।
विज्ञापन

कूड़ा बीनने वाले पवन ने दी पुलिस को सूचना

पंचकूला सेक्टर-17 निवासी पवन ने बताया कि वह कूड़ा उठाने का काम करता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह जॉनी और सन्नी के साथ रामदरबार की मंडी से कूड़ा उठाने आया था। इस दौरान उसने देखा कि दो बड़े और एक छोटा बम पड़ा हुआ है। घबराकर उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

आसपास के कबाड़ियों से पूछताछ
बम यहां किसने फेंके, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के कबाड़ियों से पूछताछ में जुटी है। मुश्किल ये है कि मंडी परिसर में कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। इस कारण बम फेंकने वाले तक पहुंचने में पुलिस को समय लग सकता है। पुलिस को आशंका है कि यह बम स्क्रैप में आए हों, और किसी कबाड़ी ने यहां फेंक दिए हों।

एयरफोर्स और अर्धसैनिक बल के कैंप नजदीक
चिंताजनक बात यह है कि जिस जगह बम मिले हैं वहां से कुछ ही दूरी पर सेना व एयरफोर्स के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के कैंप हैं। यदि बम फट जाते तो काफी नुकसान हो सकता था।

20 मीटर दूरी तक करते तबाही
मोर्टार हाई एक्सलूसिव बम हैं। इनका इस्तेमाल पैरामिलिट्री फोर्स और सेना करती है। यह बम फटने पर करीब 20 मीटर दूर तक तबाही मचा सकता है। कहीं भी यह बम मिलता है तो उसके आसपास का 100 मीटर एरिया सील कर दिया जाता है।

पहले भी मिल चुके हैं बम

1. वर्ष 2019 जनवरी को खुड्डा अलीशेर में खुदाई की दौरान तीन बम मिले।
2. एक जनवरी 2019 को सेक्टर-38 स्थित डंपिंग ग्राउंड में मिला बम।
3. वर्ष 2017 में सेक्टर-2 स्थित पंजाब सीएम के घर के पास से खाली बम के सेल मिले।
4. वर्ष 2014 में सेक्टर-45/46 के लाइट प्वाइंट पर एक बम मिला।
5. वर्ष 2009 में पंचकूला स्थित इंदिरा कालोनी में कबाड़ी की दुकान पर बम से कापर निकालते समय फट गया, जिसमें दो बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि तीन जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed