सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Baghel opened treasury: Rs 1125 crore transferred in the accounts of farmers, cattle ranchers, landless, big step on the last day of the financial year

सीएम बघेल ने खोला खजाना : किसानों, पशुपालकों, भूमिहीनों के खातों में 1125 करोड़ रुपये अंतरित, वित्त वर्ष के अंतिम दिन बड़ा कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 31 Mar 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

यह राशि राज्य में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत ट्रांसफर की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में 71 करोड़ रुपय की दूसरी किस्त जारी की गई है। 

CM Baghel opened treasury: Rs 1125 crore transferred in the accounts of farmers, cattle ranchers, landless, big step on the last day of the financial year
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

चालू वित्त वर्ष के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मानो सरकारी खजाना खोल दिया। उन्होंने अपने निवास से ही प्रदेश के किसानों, पशुपालकों, भूमिहीनों, महिला समूहों, तेंदूपत्ता संग्राहकों आदि के खातों में 1125 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए। 


यह राशि राज्य में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत ट्रांसफर की गई। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में 71 करोड़ रुपय की दूसरी किस्त जारी की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बीते तीन साल में हमने समावेशी विकास का नया मॉडल पेश किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए 'छत्तीसगढ़ मॉडल' के जरिए न्याय का नया अध्याय रचा है। समाज के सभी तबके के लोगों को न्याय देने की इसी कड़ी में किसानों, ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों, पशुपालक ग्रामीणों, महिला समूहों को 1124 करोड़ 92 लाख रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत सीधे उनके बैंक खातों में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले से ही इन योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के रूप में राज्य के 20.58 लाख किसानों को 1029.31 करोड़ रुपये जारी किए। राज्य सरकार ने किसानों को उनकी फसल उपज का उचित मूल्य देने, फसल उत्पादकता में वृद्धि और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से ये राशि किसानों को दी। इस योजना में राज्य सरकार किसानों के खातों में बीते दो वर्षों में 11 हजार 180 करोड़ 97 लाख का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos


राज्य के पशुपालकों, महिला समूहों और गोथान समितियों को 13.62 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 728 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 10.91 करोड़ रूपए की बीमा राशि दी गई। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य सरकार पशुपालकों, स्व-सहायता समूहों एवं गौथान समितियों को अब तक 226.18 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed