सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Excise department takes major action against overrating in liquor shops suspends 4 issues notice to 8 officers

Raipur: शराब दुकानों में ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 4 उपनिरीक्षक निलंबित, 8 अधिकारियों को नोटिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Jun 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

विभिन्न जिलों की मदिरा दुकानों में हुई जांच के बाद विभाग ने चार आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

Excise department takes major action against overrating in liquor shops suspends 4 issues notice to 8 officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शराब की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली के मामलों को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न जिलों की मदिरा दुकानों में हुई जांच के बाद विभाग ने चार आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।


राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी जिले की शराब दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान कई दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि हुई, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर की फाफाडीह विदेशी मदिरा दुकान में एक विक्रेता द्वारा व्हिस्की की बोतलें तय कीमत से अधिक दर पर बेचे जाने का मामला सामने आया। इसी तरह गंडई, हिरमी और कुरूद की शराब दुकानों में भी ग्राहकों से अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतें सही पाई गईं। संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामलों में लापरवाही और नियंत्रण में कमी पाए जाने पर फाफाडीह क्षेत्र के कौशल किशोर सोनी, गंडई के प्रभाकर सिरमौर, हिरमी के मनराखन नेताम और कुरूद के पुरुषोत्तम सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग ने निरुपमा लोन्हारे, मुकेश अग्रवाल, जलेश सिंह, अजय सिंह धुर्वे, राजेश कुमार शर्मा, जेबा खान, चंद्रप्रताप सिंह और अल्ताफ खान सहित आठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलना गंभीर अनियमितता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed