सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   District administration cracks down on illegal sand transport 7 tractors seized in Korba

Korba: अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर जब्त, तस्करों में हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में शनिवार की सुबह जिला प्रशासन की विशेष टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तड़के सुबह की गई छापेमारी में टीम ने अवैध रूप से रेत ढोते 7 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

District administration cracks down on illegal sand transport 7 tractors seized in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में शनिवार की सुबह जिला प्रशासन की विशेष टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तड़के सुबह की गई छापेमारी में टीम ने अवैध रूप से रेत ढोते 7 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से रेत तस्करों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन की टीम ने बरपाली क्षेत्र के चिचोली रेत घाट से 4 ट्रैक्टर और भैंसामुड़ा रेत घाट से 3 ट्रैक्टर जब्त किए। सभी ट्रैक्टरों में अवैध रूप से रेत भरी हुई थी। टीम को सूचना मिली थी कि बरसात से पहले अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा है। इसी सूचना पर तड़के सुबह टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।



जांच में पाया गया कि जब्त किए गए ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी, बिना नंबर प्लेट, बिना वाहन के कागजात और बिना लाइसेंस के चल रहे थे। चालकों के पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। नियमों के उल्लंघन पर सभी 7 ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अवैध रेत का खेल चल रहा है। बरसात से पहले निर्माण कार्यों के लिए रेत की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर रेत माफिया अवैध खनन और भंडारण कर रहे हैं। जिला प्रशासन की टीम लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए है। इससे पहले भी टीम कई बार कार्रवाई कर चुकी है और यह अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos


इस विशेष टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और कोटवार शामिल हैं। टीम को गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए भेजा गया था। तड़के सुबह की गई इस दबिश की भनक तस्करों को नहीं लगी। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में खलबली है।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नदियों से रेत निकालने पर प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद चोरी-छिपे रेत निकाली जा रही थी। प्रशासन ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जब्त वाहनों को जब्त कर खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध रेत भंडारण करने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

korba

korba

 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed