सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Endeavor collision injures two girls

छात्राओं के साथ क्या कर बैठा गाड़ी चालक

अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Endeavor collision injures two girls
विज्ञापन
तेज रफ्तार एंडेवर ने एक्टिवा सवार दो छात्राओं को सेक्टर-11 में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से दोनों छात्रा उछलकर सड़क पर गिरीं और लहूलुहान हो गईं।
Trending Videos


राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को पीजीआई में भर्ती करवाया।

दोनों छात्राओं के सिर और पैरों में चोट आई हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को सेक्टर-15 से बरामद कर लिया।

पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना सोमवार रात नौ बजे की है। सेक्टर-15 पीजी निवासी छात्राएं मीनू और रमनप्रीत एक्टिवा से सेक्टर 11 की तरफ जा रही थी।

मीनू सेक्टर 10 डीएवी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की, जबकि रमनप्रीत बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। सेक्टर-11 चौक के पास तेज रफ्तार एंडेवर गाड़ी चालक ने छात्राओं के स्कूटर को टक्कर मार दी और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से मीनू और रमनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्राओं को अस्पताल में दाखिल करवाया।

इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर एंडेवर गाड़ी चालक को सेक्टर-15 से दबोच लिया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

सेक्टर-11 थाना पुलिस एंडेवर गाड़ी चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गाड़ी कुरुक्षेत्र निवासी सुधीर की है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, सुधीर के अनुसार हादसे के वक्त वह गाड़ी नहीं चला रहा था। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed