सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Major action of Mineral Department on illegal sand excavation in Jagdalpur

जगदलपुर में अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई: दो टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त, भंडारण मामले भी उजागर

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। बस्तर और बडांजी क्षेत्र में दो टिप्पर व दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। साथ ही अवैध रेत भंडारण का भी मामला दर्ज किया गया।
 

Major action of Mineral Department on illegal sand excavation in Jagdalpur
जब्त रेत व जब्त वाहन को भेजा गया थाने
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में 23 मई को खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। खनि अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
Trending Videos


टीम ने बस्तर और बडांजी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए दो टिप्पर और दो ट्रैक्टर पकड़े गए। खनिज अमले ने वाहनों सहित रेत को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों को पुलिस थाना बस्तर की अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम पालाबहार और बड़े आमाबाल क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण का एक प्रकरण भी दर्ज हुआ है। इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी जागृत गायकवाड़ और खनि निरीक्षक अंकित पुरी शामिल थे। खनि सिपाही डिकेश्वर खरे और कृष्णा भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर आकाश छिकारा ने अवैध खनिज रेत पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार जांच जारी रहेगी। सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन

 

जब्त रेत व जब्त वाहन को भेजा गया थाने

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed