सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Temperature cross 45

सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, पारा 45 के पार

ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature cross 45
गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
जिले में बुधवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को दोपहर में आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति रही। जल स्तर खिसकने से पानी के लिए आम लोगों के साथ ही पशु पक्षी भी व्याकुल रहे। धूूप की मार लोगों को बीमार कर रही है, जिससें अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
Trending Videos

मौसम दिनों दिन तल्ख होता जा रहा है। बुधवार की सुबह से ही मौसम गर्म रहा। दोपहर होते-होते स्थिति गंभीर हो गई। तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम की बेरुखी के चलते कच्चे-पक्के मकान तक तपते रहे। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बिजली कटौती की मार ने और परेशान किया। दोपहर में घंटों हुई कटौती से लोग पसीने से तर-ब-तर रहे। दूसरी तरफ ठंडा पानी न मिलने से प्यास भी नहीं बुझ रही थी। उधर लगातार तापमान के बढ़ने से जल स्तर भी नीचे की ओर खिसक रहा है। सदर ब्लाक क्षेत्र के तालाब, पोखरे, बंधियां पहले ही सूख चुकी हैं। तमाम लोगों के हैंडपंपों ने पहले ही पानी देना बंद कर दिया था अब सबमर्सिबल भी साथ छोड़ रहे हैं। हालांकि टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है लेकिन लोगों को दो-चार डिब्बे ही पानी मिल पा रहा है जिससे लोगों की परेशानी दूर नहीं हो पा रही है। कड़ी धूप, भीषण गर्मी और उमस से लोग बीमार भी हो रहे हैं। डायरिया, बुखार समेत अन्य तरह की मौसमी बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या अस्पतालों में बढ़ गई है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब डेढ़ सौ लोगों ने पहुंचकर उपचार कराया। सीएमएस डा. डीके सिंह का कहना है कि गर्मी और कड़ी धूप की वजह से लोगों के बीमार होने को देखते हुए इलेक्ट्राल आदि पर्याप्त संख्या में रखा गया है। इमरजेंसी सेवा में भी सारी व्यवस्थाएं हैं ताकि डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का उपचार बेहतर ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed