सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Vs Banglasesh 1st ODI: Josh Inglis and Nahid Rana get into heated verbal exchange

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान माहौल हुआ गर्म, आखिर क्यों भिड़ गए इंग्लिस और राणा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मैच के दौरान माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब जोश इंग्लिस और नाहिद राणा की कहासुनी हो गई। इन दोनों बीच मामला इतना बढ़ गया कि बांग्लादेश के कप्तान को बीच बचाव करना पड़ा।

Australia Vs Banglasesh 1st ODI: Josh Inglis and Nahid Rana get into heated verbal exchange
मैच के दौरान भिड़े इंग्लिस और नाहिद - फोटो : BCB Video Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 284 रन बनाए। मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा के बीच तीखी बहस हो गई जिसके बाद खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। बांग्लादेश ने बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रनों से जीता। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42.2 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन बनाए। 

किस तरह बढ़ा विवाद
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कंगारू टीम ने 51 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए। 11वें ओवर के दौरान 6 फुट 5 इंच लंबे नाहिद ने लिटन दास के हाथों इंग्लिस को आउट किया। ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने जोश इंग्लिस को अपनी रफ्तार और शानदार उछाल से चकमा दे दिया। गेंद इंग्लिस के बल्ले का किनारा लेती हुई सीधे विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में समा गई। इंग्लिस 25 गेंदों पर तीन चौकौं की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लिस आउट होने के बाद निराश थे, लेकिन जिस तरह नाहिद ने जश्न मनाया वो उन्हें पसंद नहीं आया। मामला इतना बढ़ गया कि नाहिद और इंग्लिस के बीच कहासुनी होने लगी और दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की तरफ नजदीक आने लगे। हालांकि, बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बीच-बचाव किया और मामले को आगे बढ़ने से रोका। माहौल बिगड़ता देख अंपायर भी करीब पहुंचते नजर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की अच्छी बल्लेबाजी
इससे पहले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। टीम के लिए मोसादेक हुसैन ने 70 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाए जिससे टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शांतो और तंजिद हसन तमीम ने अर्धशतक लगाए। शांतो 67 और तंजिद 54 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट झटके, जबकि लियाम स्कॉट और मैट रेनशॉ को दो-दो सफलता मिली। जैवियर बार्टलेट को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed