{"_id":"5de0fb1d8ebc3e550265a96a","slug":"australia-vs-pakistan-david-warner-nervously-reaches-23rd-test-ton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvPAK: बैन के बाद और खूंखार हुए वॉर्नर, जड़ दिया टेस्ट करियर का 23वां शतक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvPAK: बैन के बाद और खूंखार हुए वॉर्नर, जड़ दिया टेस्ट करियर का 23वां शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 29 Nov 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 73 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 166* और मार्कस लाबूछाने 126* रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : CricketCountry.com
पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट के करियर में उनका यह 23वां शतक है। मैच के 52वें ओवर में उन्होंने यासिर शाह के ओवर में अपनी 23वीं सेचूरी पूरी की। इस ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेते हुए अपना शतक पूरा किया। शतक बनाने के लिए उन्होंने 156 गेंदों का सामना किया।
Trending Videos
3 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बैन के बाद वॉर्नर और खूंखार नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ वह टी-20 में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। इसके बाद पहले टेस्ट में भी उन्होंने शतक जड़ा था। बैन के बाद यह उनका पहला टेस्ट शतक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेविड वॉर्नर
वहीं, लाबूछाने ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 169 गेंदों में अपना शतक पबरा किया। बता दें कि बॉल टैंपरिंग मामले में लगे एक साल के बैन के बाद टेस्ट टीम में लौटे स्टीव स्मिथ ने जहां एशेज सीरीज में रनों की बारिश कर दी थी, वहीं वार्नर का बल्ला खामोश रहा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।