{"_id":"68de53763fbe257c4c02f5b7","slug":"fastest-to-50-test-wickets-at-home-by-indian-pacers-ind-vs-wi-first-test-jasprit-bumrah-on-top-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: विंडीज के खिलाफ बुमराह ने किया प्रभावित, भारत में सबसे तेजी से 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: विंडीज के खिलाफ बुमराह ने किया प्रभावित, भारत में सबसे तेजी से 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Oct 2025 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
बुमराह ने पहली पारी में तीन विकेट लिए और इसके साथ ही उन्होंने जवागल श्रीनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बुमराह भारत में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाज बन गए।
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन प्रभावित किया। बुमराह एशिया कप में भी शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने इस लय को टेस्ट प्रारूप में भी बरकरार रखी। बुमराह ने पहली पारी में तीन विकेट लिए और इसके साथ ही उन्होंने जवागल श्रीनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बुमराह भारत में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाज बन गए।
वेस्टइंडीज 162 रन पर ऑलआउट
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम साढ़े चार घंटे के अंदर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। इसी के साथ अंपायर ने समय से पहले ही चायकाल का एलान किया।

वेस्टइंडीज की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को पवेलियन भेजा। जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को आउट किया। इसके बाद कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। होप को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया और उनके विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच का फैसला किया। होप ने 26 रन बनाए। दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर सिराज के शिकार बने। फिर सुंदर ने खेरी पियरे (11) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बुमराह ने दो घातक यॉर्कर पर जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (1) को क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप ने वॉरिकन (8) को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया और वेस्टइंडीज की पारी को 162 रन पर समेट दिया।

24 पारियों में बुमराह ने पूरे किए 50 विकेट
बुमराह ने इस दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने भारत में 24 टेस्ट पारियों में 50 विकेट पूरे कर लिए। बुमराह से पहले श्रीनाथ ने भी इतनी ही पारियों में भारत में 50 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर कपिल देव हैं जिन्होंने 25 पारियों में भारत में 50 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। वहीं, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 27-27 पारियों में ऐसा किया है।