{"_id":"68d3997233daa29ec20cd912","slug":"ind-vs-wi-is-bumrah-certain-to-be-selected-for-the-test-series-against-west-indies-ryan-ten-doeschate-says-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह का चुना जाना तय? कोच की इन बातों से मिले संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह का चुना जाना तय? कोच की इन बातों से मिले संकेत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर चार मैच की पूर्व संध्या पर जब डेशकाटे से पूछा गया कि क्या बुमराह को आगामी मैचों में विश्राम दिया जा सकता है? इसके जवाब में बुमराह ने क्या कहा, आइए जानते हैं...
जसप्रीत बुमराह और रेयान टेन डेशकाटे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने मंगलवार को संकेत दिया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।डेशकाटे ने कहा कि भारत अगर एशिया कप फाइनल खेलता है, तो बुमराह टूर्नामेंट में लगभग 23 ओवर तक गेंदबाजी कर सकते हैं। उनका मानना है कि दो अक्तूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली लाल गेंद की सीरीज से पहले यह एक अच्छी तैयारी होगी।
बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर चार मैच की पूर्व संध्या पर जब डेशकाटे से पूछा गया कि क्या बुमराह को आगामी मैचों में विश्राम दिया जा सकता है? तो उन्होंने कहा, 'देखिए, बुधवार को हमें बेहतर पता चलेगा कि अंक तालिका की क्या स्थिति है। इसकी संभावना बहुत कम है कि आप आखिरी मैच में यह जानते हुए जाएं कि आप क्वालिफाई कर चुके हैं। इसलिए, मैं कहूंगा कि उन्हें आराम मिलने की संभावना कम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
डेशकाटे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का जिक्र करते हुए कहा, 'यह भी ध्यान में रखें कि हमें गुरुवार (दो अक्तूबर) से एक टेस्ट मैच खेलना है। इसलिए, कार्यभार प्रबंधन के लिहाज से यह वास्तव में एक अच्छी तैयारी है। वह शायद सभी मैचों में कुछ ओवर फेंकेंगे और अभ्यास के साथ लगभग 25-26 ओवर गेंदबाजी करेंगे, जो एक टेस्ट से एक हफ्ते पहले के लिए एक काफी अच्छा आंकड़ा है।'
नीदरलैंड के इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'हमारे पास अगर सुपर चार के आखिरी मैच में यह विकल्प चुनने की सुविधा होगी, तो हम इस पर विचार कर सकते हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि हम हर मैच के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनेंगे। वह (बुमराह) निश्चित रूप से उस टीम का हिस्सा हैं।'
डेशकाटे ने संकेत दिया कि संकेत दिया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा तीसरे और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। इसका मतलब है कि संजू सैमसन को पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने का तरीका ढूंढना होगा। सैमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मैच में 17 गेंदों पर संघर्ष करते हुए 13 रन बनाए थे।
डेशकाटे ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें दो अच्छे मौके मिले हैं और वह अभी उस भूमिका में ढलने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पिच थोड़ी धीमी थी।' उन्होंने कहा, 'हमें विश्वास है कि संजू इस क्रम के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें कोई संदेह नहीं है कि वह भविष्य में इस भूमिका को शानदार तरीके से निभाएंगे।'